NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा के अन्तर्गत मरूस्थलीय क्षेत्रों में प्रति विधानसभा वार राशि रूपये 15 करोड़ रुपये से मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण तथा नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण की घोषणा के तहत कोलायत में 18 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि विधानसभा बजट सत्र 2025-26 के दौरान सीमान्त व मरूस्थलीय क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री से मांग करते हुए अवगत कराया गया कि विधानसभा क्षेत्र कोलायत की कुछ सड़कों का पिछला 25 वर्षों से ज्यादा समय व्यतीत हो जाने के बावजूद भी उनका नवीनीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य नहीं हुआ हैं जिसके कारण ग्रामीणों व पशुपालकों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मांग पर राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा में प्रति विधानसभा वार राशि रूपये 15.00 करोड़ से मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण
नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण की घोषणा
तथा नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण की घोषणा की गई। इसके अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कोलायत की गुलामवाला फांटा से जागणवाला किमी 0/0 से 3/0 सड़क मंजूर की गई है। इसी प्रकार 3 बीएलएम फांटा से विकेन्द्री किमी 0/0 से 2/0, बिकेन्द्री से 3 के.डब्लयू.एम. आबादी किमी 0/0 से 2/0, हिराई की ढाणी से बराड़ होटल (एन.एच.-11) किमी 0/0 से 2/0, राणासर से डाबली किमी 0/0 से 4/500, 4 एम.एम. फांटा से 4 एम.एम. आबादी किमी 0/0 से 1/500, बरसलपुर ब्रांच 4 आरडी से 10 आर.डी.,सी.डी.वाई वाया जुगतसिंह की ढाणी किमी 0/0 से 6/0, गोविन्दसर से मोटासर किमी 4/0 से 5/0, बांगड़सर से बज्जू किमी 10/0 से 13/500, कोलायत से कोटड़ी किमी 0/0 से 1/200, गिराजसर से सोलंकियों की ढाणी किमी 3/500 से 5/0, अक्कासर से चांड़ासर किमी 0/0 से 4/0,
झझू से खेतोलाई मूलवान किमी 3/0 से 10/0, आईजीएनपी सड़क से 21 सीडब्ल्यूबी किमी 2/0 से 5/0, दियातरा सड़क से छनेरी वाया चक कन्या बंध किमी 0/0 से 1/0, गोडू – दन्तौर सड़क से मिरनवाला किमी 0/0 से 6/0, दियातरा से टोकला वाया भाणेका गांव किमी 0/0 से 5/0 व एमडीआर 364, भोम हेम सिंह से खारिया मालिनाथ खण्ड किमी 125/0 से 127/0 उक्त 18 नवीन सड़कों के लिए राज्य सरकार द्वारा 15 करोड़ रूपयों की स्वीकृति जारी की हैं। विधायक भाटी ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से कोलायत के लम्बे समय से सड़क मार्ग से वंचित ग्रामीणों व पशुपालकों को आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा।
Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area


