राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के 15 पदाधिकारी मनोनीत

15 officers of Bikaner nominated in the State Working Committee of Rajasthan Brahmin Mahasabha - Copy
15 officers of Bikaner nominated in the State Working Committee of Rajasthan Brahmin Mahasabha - Copy

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के 15 पदाधिकारी मनोनीत, राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यसमिति के विस्तार में बीकानेर से 15 सदस्‍यों को पदाधिकारी बनाया गया है।

महासभा के शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया ने बताया कि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित केशरीचंद भंवरलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने प्रदेश कार्यसमिति में श्रवण कुमार पालीवाल, एडवोकेट जगदीश प्रसाद गौड़, रुपा महाराज व्यास व उमाचरण सुरोलिया को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इसी प्रकार  राकेश कुमार औझा, किशन कुमार पांडे, सोहनलाल उपाध्याय व उमाशंकर आचार्य को प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेन्द्र सारस्वत प्रदेश संगठन महामंत्री, मगन लाल पाणेचा प्रदेश संगठन मंत्री, काशी राम शर्मा खाजुवाला प्रदेश संयुक्त मंत्री तथा दिनेश कुमार जस्सू नोखा, चतर सिंह राजपुरोहित पल्लु, राजकुमार गुरावा बेरासर तथा गजानंद तावनियां खाजुवाला को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया है।