NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जेठा भुट्टा पीर बाबा का 140वां उर्स संपन्न, गजनेर पैलेस झील के पास में स्थित जेठा भुट्टा पीर बाबा का सालाना 140 वां उर्स सोमवार को आयोजित हुआ।
उर्स में हजारों जायरीनों ने अमन चैन की दुआएं मांगी। जेठा भुट्टा दरगाह खादिम मौलाना निजामुद्दीन कुरेशी ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे से मजार पर पूर्व राज परिवार की ओर से मजार पर पहली सलमा सितारों से जड़ी चादर चढ़ाकर उर्स का आगाज हुआ।
दरगाह कमेटी की ओर से मजार पर कुरानखानी शलातुस, सलाम फातिहाखानी अदा की गई। इस दौरान गजनेर सरपंच गीता कुम्हार, बीकानेर देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, शांति देवी चौहान, विक्की सैनी, अहमद हसन कादरी, मोहम्मद असलम रंगरेज, सीओ कोलायत अरविंद बिश्नोई,
गजनेर थानाधिकारी धर्मेंद्र, एसआई बलवंत सिंह, उधोगपति पति नेमीचंद गहलोत, सेवानिवृत्त पूर्व पुलिस अधिकारी रामनिवास मीणा आदि ने दरगाह खादिम निजामुद्दीन कादरी, गजनेर गांव के मौलाना चिरागुद्दीन कादरी का सम्मान किया।
















