Samachar Seva

Mission Patrkarita

सोमवार को जारी होगा 12वी कॉमर्स का परीक्षा परिणाम

बीकानेर (samacharseva.in)|सोमवार को जारी होगा 12वी कॉमर्स का परीक्षा परिणाम, मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board Result 2020) अपना दूसरा परिणाम सोमवार 13 जुलाई को जारी करेगा। 12वीं विज्ञान के बाद अब कॉमर्स का नतीजा जारी होगा।

सोमवार सुबह 11.15 बजे बोर्ड अध्यक्ष डॉ डीपी जारोली परिणाम जारी करेंगे। 12वीं कॉमर्स में 36 हजार 551 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। इससे पहले 8 जुलाई को 12वीं विज्ञान का नतीजा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी किया था। जिसका परीक्षा परिणाम 91.96 प्रतिशत रहा था। आप अपना 12 वीं वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम इस वेबसाइट पर देख सकते है – https://www.rajresults.nic.in