राम-लक्ष्मण आश्रम में लगाये आम, अमरूद, जामुन आदि के 121 पौधे

121 plants of Mango, Guava, Jamun etc. planted in Ram-Laxman Ashram
121 plants of Mango, Guava, Jamun etc. planted in Ram-Laxman Ashram

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राम-लक्ष्मण आश्रम में लगाये आम, अमरूद, जामुन आदि के 121 पौधे, समता आंदोलन समिति की ओर से शनिवार को सागर स्थित राम-लक्ष्मण आश्रम में वेदमंत्रो उच्चारण के बीच -अशोक, जामुन, अमरूद, आंवला, शहतूत, आम, बेल पत्र, नागचम्पा, अर्जुन, करंज आदि के 121 पौधे लगाए गए।

आश्रम में संचालित वेद विज्ञान संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य विशाल शर्मा ने बताया कि संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने इन पौधो की देखरेख करने का दायित्व लिया है।

समता आंदोलन समिति पदाधिकारियों ने बताया कि धर्म सम्राट श्री करपात्री जी महाराज द्वारा स्थापित धर्म संघ परम्परा के अन्तर्गत संचालित सागर स्थित ‘राम-लक्ष्मण आश्रम’ के अधिष्ठाता संत श्रीधर जी महाराज की प्रेरणा से समता आंदोलन समिति के राष्‍ट्रीयअध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा एवं सदस्यों द्वारा राम-लक्ष्मण आश्रम को सघन उपवन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में पाराशर नारायण शर्मा, कुन्दनमल बोहरा, सीताराम कच्छावा, मोहनलाल जाजड़ा, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, कैप्टन गुरविन्द्र सिंह, महेश्वर शर्मा, दुर्गेश गोदारा तथा मधुसुदन बोहरा ने सपत्नीक भाग लेकर पौधे लगाए।