Samachar Seva

Mission Patrkarita

माधव पारीक सहित 12 युवाओं पर दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

12 youths including Madhav Pareek accused of vandalizing the shop FIR FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचार सेवा) माधव पारीक सहित 12 युवाओं पर दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, कोतवाली थाना पुलिस ने क्षेत्र निवासी माधव पारीक सहित 12 अन्‍य युवाओं पर आचार्यों की बगीची के सामने की एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा दुकान से रुपये चुरा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में सुराणा मोहल्‍ला आचार्य चौक निवासी 23 वर्षीय परिवादी मोहित आचार्य पुत्र महेन्‍द्र आचार्य ने बुधवार 26 जनवरी की शाम को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उससे रंजिश रखता है। आरोपियों ने बुधवार 26 जनवरी की दोपहर 2 बजे जबरन उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकान का सारा फर्नीचर तथा सामान तोड़ दिया।

गल्‍ले में रखे 25 हजार से अधिक रूपये भी निकाल कर ले गए। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच हैड कांस्‍टेबल सम्‍पत सिंह को सौंपी गई है।