Samachar Seva

Mission Patrkarita

गौशाला में किया 11 क्विंटल हरे चारे वितरण

11 quintals of green fodder distributed in cowshed

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र की ओर से रविवार को कानासर स्थित अग्रसेन जीव जंतु कल्याण एवं सेवा समिति गौशाला में 11 क्विंटल हरे चारे का वितरण किया गया। केंद्र की ओर से वीर जयनारायण गोयल के सहयोग से गायों को हरे चारे का वितरण किया गया।

केंद्र के सदस्यों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष वीर नरेंद्र सुराणा, जयनारायण गोयल, डॉ. जे. एस.मेहता, संतोष बांठिया, संतोष जैन, गौशाला संचालक गोपी किशन, जिंदल और गौशाला के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह कार्य महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र की ओर से कराये जाने वाले सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत किया गया।