Samachar Seva

Mission Patrkarita

बंगलानगर में 10 वर्षीय समीर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

10-year-old boy dies in Bangalanagar

बीकानेर, (samacharseva.in)बंगलानगर में खेल-खेल में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं मृतक बच्‍चे के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नयाशहर पुलिस थाने में परिवाद दायर किया है।

बंगलानगर निवासी शबीर अली पुत्र जहूर अली ने परिवाद में बताया कि उसका पोता समीर (10) पुत्र सलीम सैयद बंगलानगर स्थित तैयब मस्जिद के पास अपने ननिहाल आया हुआ था। जहां मंगलवार सुबह लगभग दस बजे के बीच ननिहाल की गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि इस दौरान हीरू नायक उर्फ हीरालाल पुत्र झंवरलाल नायक जो इसी बस्ती का रहने वाला है ने आक्रामक होकर समीर पर लात-घुसे चलाते हुए मारपीट की।

शोर-शराबा सुनकर हीरालाल का पिता झंवरलाल मौके पर आ पहुंचा और उसके पोते समीर के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि असहनीय मारपीट से उसका पोता सीमर मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे मोहल्ले के विनोद कुमार नायक व फारुख नामक व्यक्ति उसके पोते को उठाकर सेटेलाइट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं नयाशहर सीआई भवानी सिंह के अनुसार बच्चे गली में खेल रहे थे। खेल-खेल में धक्का लगने के कारण समीर गिर गया, जिससे गंभीर चोटें आई और मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फिलहाल शव मोर्चरी में रखवाया है।  जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।