Samachar Seva

Mission Patrkarita

होटल बहादुर विलास में जुआ खेलते 07 गिरफ्तार, 04  लाख रु. जप्‍त  

07 arrested while gambling in Hotel Bahadur Vilas, Rs 04 lakh. Zaptav

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। होटल बहादुर विलास में जुआ खेलते 07 गिरफ्तार, 04  लाख रु. जप्‍त, सदर थाना पुलिस ने एमएन अस्‍पताल के पास होटल बहादुर विलास में ताश के पत्‍तों पर जुआ खेलते सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के पास से 4 लाख 3 हजार 350 रुपये बरामद की है। सदर थानाधिकारी लक्ष्‍मण सिंह राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सर्वोदय बस्‍ती निवासी धीरज सिंह राजपूत, तेजपाल सिंह राजपूत,

कोलायत निवासी खींव सिंह राजपूत, बीकानेर में सोपिफया स्‍कूल के पास का निवासी कुलदीप सिंह राजूपत, भुटटों का चौराहा निवासी जितेन्‍द्र सिंह राजपूत, बापू कॉलोनी निवासी गोपाल सिंह गुर्जर, गांधी कॉलोनी निवासी सहदेव सिंह राजपूत शामिल हैं।