Samachar Seva

Mission Patrkarita

भाजपा ने जारी की राजस्‍थान के उम्‍मीदवारों की पहली सूची

LOGO SAMACHAR SEVA

सुनिये किसको कहां से मिला टिकट

बीकानेर, (समाचार सेवा), भाजपा ने जारी की राजस्‍थान के उम्‍मीदवारों की पहली सूचीभारतीय जनता पार्टी ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिये अपने 131 उम्‍मीदवारों की पहली सूची रविवार देर रात 11 बजे बाद जारी कर दी है। 12 महिलाओं को टिकट दिये हैं।

बीकानेर जिले में खजूवाला से डॉ. विश्‍वनाथ, कोलायत से पूनमकंवर, बीकानेर पूर्व से सिदि कुमारी तथा लूणकरनसर से सुमित गोदारा को उम्‍मीदवार बनाया है। दिल्‍ली भाजपा नेता जेपी नडडा ने सूची पढकर जारी की।

उन्‍होंने बताया कि सूची जारी करने से पूर्व राष्‍ट्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह, राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुन्‍धरा राजे, प्रदेश अध्‍यक्ष शामिल रहे। सुनिये कौन कौन सी सीट पर कौन उम्‍मीदवार हैं।