Samachar Seva

Mission Patrkarita

नई सरकार शिक्षक हितों का रखेगी ध्यान, उच्च शिक्षा में स्थापित होंगे नये आयाम : डॉ. बिस्सा

ASHOK-GEHLOT sachin pilot

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नई सरकार रखेगी शिक्षक हितों का ध्यान, उच्च शिक्षा में नये आयाम होंगे स्थापित : डॉ. बिस्सा, राजीव गांधी स्टडी सर्किलजिला शाखा बीकानेर के जिला समन्वयक बिठ्ठल बिस्सा ने कहा कि राज्य की नई सरकार शिक्षकहितों का ध्यान रखेगी।

डॉ. बिस्सा सोमवार को रामपुरिया लॉ कॉलेज में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

यह समारोह राजीव गांधीस्टडी सर्किल के राष्‍ट्रीयय समन्वयक अशोक गहलोत के राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने तथाप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के उपलक्ष्यमें रखी गई।

बैठक में जिला समन्वयक डॉ. बिस्सा ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करेगी।

इससे पूर्व डॉ. बिस्सा  ने गहलोत व पायलट  मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने परप्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित की। 

बीकानेर पश्चिम के नव नियुक्‍त विधायक डॉ.. बुलाकीदास कल्‍ला।

संस्था के सभी सदस्यों ने डॉ. बी. डी. कल्ला के बीकानेर पश्चिम के तथा डॉ. सुभाष गर्ग के भरपुर के विधायक बनने पर भी प्रसन्नता जाहिर की।

संस्था के संभागीय समन्वयकडॉ. एन.के.व्यास ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राजस्थान उत्तरोत्तर प्रगतिके पथ पर अग्रसर होगा।  

रूक्टा के प्रदेश महामंत्री डॉ. वी.के.ऐरी ने  सदस्यों को लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए सहिष्णु पथ पर आगे चलकर राजस्थान और भारत के विकास में योगदान करने का आव्हान किया।

रामपुरिया विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने भी विचार रखे। समारोह के दौरान राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्‍ट्रीय  समन्वयक अशोक गहलोत के राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया गया। 

कार्यक्रम में रामपुरियामहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन, ज्ञान विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भंवर विश्नोई, सिस्टर निवेदिता कन्यामहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश व्यास, एम.एस. महाविद्यालय के डॉ. राकेश हर्ष,

पॉलटेक्निकल महाविद्यालय के डॉ एम.ऐ. पठान, डॉ. वीरपाल सिंह, डॉ. कपिल ज्याणी, डॉ. बालमुकुन्द व्यास, डॉ. रीतेश व्यास, ईशान नारायण पुरोहित, डॉ. शराफत अली, श्रीमती प्रीति कोचर, डॉ. राकेष धवन, आत्माराम शर्मा,

महेन्द्र पंचारिया, मनोज सेठिया, डॉ. ऋषभ जैन, डॉ असित गोस्वामी तथा महाविद्यालयों के तथा विष्वविद्यालय के शिक्षक साथी उपस्थित रहे।