जब दिल्ली पर होगा कांग्रेस का राज तब बनायेंग रेल बाईपास : डॉ. कल्ला

5BKN PH-1

बीकानेर, (समाचार सेवा)। ऊर्जा और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला  ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर बीकानेर की रेल फाटकों की समस्याा का समाधान करने के लिये रेल बाईपास का निर्माण कराया जाएगा।

डॉ. कल्ला शनिवार को जंभेश्वर नगर में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीकानेर रेल बाईपास की समस्या का समाधान जुलाई 2019 के बाद करने के प्रयास किए जायेंगे।

डॉ. कल्ला ने बताया कि वर्तमान में जिला मुख्यालय पर दो स्थानों पर रेल अंडर पास का निर्माण करवाकर यातायात व्यवस्था सही की जायेगी। उन्होंने कहा कि रेल फाटक समस्या के संबंध में उन्होंरने रेलवे के डीआरएम से बात की थी।

डीआरएम रेल बाई पास बनाने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में केन्द्रे में कांग्रेस का राज आने पर बाईपास का रास्ताब साफ हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि बीकानेर मुख्यालय पर दो रेल अंडर ब्रिज का निर्माण शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा, इसके इसके निर्माण पर नगर विकास न्यास बीकानेर द्वारा राशि खर्च की जायेगी। 

डॉ. कल्ला ने क्षेत्र का विधायक बनाने पर लोगो का आभार जताया और कहा कि अब लोगों ने क्रेन के माध्यमम से विकास की ट्रेन को पटरी पर चढाया है ऐसे में क्षेत्र का निरंतर विकास करवायेंगे।

उर्जा मंत्री ने कहा कि तुरंत विकास के काम नहीं दिखेंगे मगर एक साल के भीतर विकास के काफी काम करवा लिये जाएंगे।

उन्होंने लोगों को गुरु जम्‍भेश्‍वर के बताये मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाने का आव्हान भी किया।

डॉ. कल्ला ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पास स्थित जं•ोश्वर नगर से गेमना पीर तक पाइपलाइन के कार्य की  स्वीकृति शीघ्र दी जाएगी ताकि यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।

इसके लिए विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे जल्द इसका एस्टिमेट बनाकर राज्य सरकार को भेजेंगे, जिससे आवश्यक धनराशि का आवंटन करवाया जा सके।

डॉ. कल्ला ने कहा कि जंभेश्वर नगर की मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डॉ.कल्ला के सम्मान में स्थानीय नागरिकों द्वारा 51 हजार रूपये की नकद राशि उन्हें सम्मान स्वरूप भेंट की गई, जिसे उन्होंने गौशाला के कल्याण लिए भेंट कर दी।

अभिनंदन समारोह में पूर्व पार्षद कमला बिश्नोई, हनुमान पूनिया, भंवर सिंह, हसन खान रामरतन, बंसीलाल डीलू, सोहनलाल भादू, मुन्ना राम भादू, प्रोफेसर भगवान दास विश्नोई, अशोक धारणिया आदि उपस्थित थे।

समारोह के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने जंम्‍भेश्वर नगर की विभिन्न समस्याओं के बारे में डॉ. कला को विस्तार से जानकारी दी।

रुक गया था विकास शहर का

ऊर्जा मंत्री व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि गत 5 वर्षों में शहर का विकास थम सा गया।

मगर अब तेज गति के साथ शहर को विकसित शहर बनाया जाएगा। जनता ने अब गाड़ी को उठाकर ट्रेक पर ला दिया है। विकास को अब पटरी पर लाया जायेगा।

बीकानेर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी, हम जितना पीछे रहे हैं, अब उसी तेज गति के साथ विकास की ओर अग्रसर होंगे।

यहां सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी। पानी की उपयोगिता,उपलब्धता अगले 30 वर्षों को ध्यान में रखकर कृत्रिम झील का निर्माण किया जाएगा। ओरव हैड पानी की नई टंकी बनाई जाएगी तथा जरूरत के मुताबिक नई पाइप लाइन शहर में डाली जाएगी।

जनता के बीच रहूंगा-

डॉ. कल्ला ने कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहेंगे और उनके हर कार्य के लिए तत्पर रहेंगे। चाहे पानी-बिजली की समस्या हो या शैक्षणिक विकास की,उनके निराकरण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

जब भी किसी सामाजिक सरोकार के कार्य के लिए उन्हें आमंत्रित किया जाता है तो वे उस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा, मैं आमजन से जुड़ा व्यक्ति हूं और आम जनता के बीच में ही रहना पंसद करता हॅूं।

आपके बीच में रहूंगा, ऐसा नहीं होगा कि मैं अपने निवास में बैठा हूँ और आपको कोई व्यक्ति  यह कह दे कि डॉ.कल्ला तो घर में नहीं है।

बिना किसी रोकटोक और बिना किसी मध्यस्थ के स•ाी व्यक्ति अपने कार्य से मेरे पास सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।

गुरु जंभेश्वर के नियम आज भी प्रासंगिक

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्षों पूर्व भगवान जंभेश्वर ने जो 29 नियमों की पालना की बात कही थी,

वह आज भी उतनी ही प्रासंसिक है और उनके समाज सहित पूरे देश और विश्व के लिए भी ये 29 नियम आज की अनिवार्यता बन गए है।

पर्यावरण, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा नशा न करना आज के दौर में भी सभी समाज और पूरे देश के लिए आवश्यक है।

भगवान जंभेश्वर ने वर्षों पहले ही इन सब की जरूरतों को ध्यान में रखते हए, समाज में इन कुरीतियों को मिटाने के लिए जो कार्य किया है वह अपने आप में एक मिसाल और अनुकरणीय है।

काश्तकार और कांग्रेस दोनों की राशि एक

डॉ.कल्ला ने  कहां कि काश्तकार और कांग्रेस दोनों की राशि एक है। कांग्रेस किसानों और काश्तकारों के लिए जो भी बेहतर हो सकता है करेंगे।

किसानों के कर्ज की माफी सरकार ने अपने घोषणा पत्र के मुताबिक सरकार गठन के 68 घंटे में ही कर दी।

राज्य सरकार शीघ्र बेरोजगारों को रोजगार भत्ता भी देना प्रारंभ करेगी। कांग्रेस ने किसानों का भला करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

सच्चे किसान हितैषी थे भीमसेन चौधरी : डॉ. कल्ला

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि चौधरी भीमसेनजी जीवनपर्यन्त गांव और गरीब के उत्थान तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के काम में लगे रहे।

डॉ. कल्ला शनिवार को पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी के 95 वें जन्मदिवस पर भीमसेन सर्किल पर आयोजित स्मद्घरण सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्हों ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर 20 वीं सदी के अंत तक बीकानेर के रेतीले धोरों में बसे गांवों को विकसित करने और ढाणी-ढाणी शिक्षा का उजियारा फैलाने वाले गांधीवादी नेताओं में भीमसेन चौधरी का नाम सबसे पहले लिया जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

उन्होंओने कहा कि लूणकरणसर से छह बार विधायक और राज्य सरकार में एक बार मंत्री रहते हुए भीमसेन चैधरी ने न केवल बीकानेर जिले बल्कि संपूर्ण मरूस्थलीय क्षेत्र के विकास के लिए काम किया।

कंवरसेन लिफ्ट नहर बनने से रेगिस्तानी क्षेत्र में हरियाली और खुशहाली आई। पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि चौधरी भीमसेनजी ने मरूधरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और कृषि के क्षेत्र में एक क्रांति ला दी और इस क्षेत्र को देश में एक अलग पहचान दिलाई।

इस मौके पर सर्वधर्म सभा गांधीवादी नेता अर्जुनराम कूकणा ने करवाई। सभा में पूर्व विधायक रेवंतराम पंवार, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सत्यपाल सहू,

पीसीसी सदस्य साजिद सुलेमानी, पूर्व देहात कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, उप प्रधान अजय कुमार गौड़, कृषि उपज मंडी के चेयरमैन सहीराम दूसाद आदि उपस्थित रहे।

एकल नृत्य में जगदम्बा व समूह नृत्य में कूल ग्रुप विजेता

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में शनिवार को सांस्कृतिक व खेल सप्ताह मिगंल संपन्न हुआ।

समारोह में शनिवार को एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। एकल नृत्य में प्रथम जगदम्बा द्वितीय नेहा सेठिया, तृतीय आयुषी सारस्वत रही।

समूह नृत्य में प्रथम कूल ग्रुप द्वितीय ऐरर ग्रुप स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान प्रतिायोगिता में प्रथम जसमीत कौर  द्वितीय आकांक्षा व उर्मीला भादू और तृतीय स्थान पर निधि जोशी रही।

इन प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका प्रो. मंजू शर्मा प्रो. पल्लवी चैहान व डॉ. दिपाली व्यास के रूप में रही।

प्रतियोगिताओं के समापन पर सांस्कृतिक और खेलकूद सप्ताह के दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही छात्राओं को संस्था प्राचार्या डॉ. सन्ध्या सक्सेना के द्वारा शुभकामनाऐं दी गई।

कलक्‍टर ने समझी पुलिस नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कलक्टर कुमार पाल गौतम ने जिला कलक्टर ने अत्याधुनिक उपकरणों से युक्‍त पुलिस नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा।

उन्‍होंने पुलिस की तीसरी आंख के रूप में शहर में लगे 323 कैमरों व विशिष्ट तरह के घूमने वाले पीटीजेड कैमरों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने यातायात पुलिस थाने के ऊपरी हिस्से में बने सर्वलेंस रूम में लगे इन कैमरों से शहर की यातायात व्यवस्था व नजारों को ही एक झलक में देख कर इसे अपराध नियंत्रण के लिए उपयोगी बताया।

शहर के बचे हुए स्थानों पर कैमरे लगाने की कार्य योजना के बारे में जानकारी ली। पुलिस नियंत्रण कक्ष में उपस्थित उप निरीक्षक मोहन लाल ने नियंत्रण कक्ष में लगे कैमरों की उपयोगिता से अवगत करवाया। कलक्‍टर ने नियंत्रण कक्ष के द्वितीय तल पर

स्थित 100 नम्बर डायल करने पर फरियादी को दी जाने वाली इमदाद के बारे में बारीकी से पूछताछ की। उन्हें बताया गया कि इस नम्बर पर डायल करने से संबंधित व्यक्ति की लोकेशन पता कर उसको सहयोग व पुलिस सहायता सुलभ करवाई जाती है।

जिला कलक्टर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के फोर्रेसिंग कक्ष का अवलोकन किया, जहां से ट्यूटर व फेसबुक के जरिए भेजे जाने वाले संदेश की मोनिटरिंग की जाती है। उन्हें अवलोकन के दौरान बताया कि एलएटी संस्थान के 24 तकनीकी कर्मचारी व पुलिस के लगभग 50 कर्मचारी राउंड दा क्लोक 24 घंटें नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी देते हैं।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से पुलिस की गश्त, मार्ग पर भीड़, यातायात की स्थिति का अवलोकन किया जाता है।