बीकानेर, (समाचार सेवा)। योगेश सोनी पर अश्लील हरकते करने का आरोप, नयाशहर थाना पुलिस ने मुक्ताप्रसाद कॉलोनी के सैक्टर 11 के निवासी योगेश सोनी पुत्र शिवरतन सोनी के खिलाफ एक महिला को अश्लील इशारे करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
परिवादिया ने गुरुवार दोपहर बाद दर्ज कराये मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी योगेश सोनी ने सार्वजनिक स्थान पर उसका रास्ता रोका। लैंगिक संबंध बनाने के लिये इशारे किये। बात नहीं मानने पर गंदी और अश्लील गालियां दी।
और भददे इशारे कर परेशान करता है। अब सब इन्सपेक्टर पिंकी गंगवाल पता लगाएंगी कि मामला आखिर है क्या।