Samachar Seva

Mission Patrkarita

देश हित के लिए वे आगे आएं मातृशक्ति-सुमन छाजेड़

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी की शहर अध्‍यक्ष सुमन छाजेड़ ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे देश हित के लिए वे आगे आएं। श्रीमती छाजेड़ होटल राजमहल में लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन की ओर से स्व. मां उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह को विशिष्‍ट अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने कहा कि मातृशक्ति के देश हित के लिये कार्य में भाजपा भी सदैव उनका सहयोग करेगी। शहर भाजपा अध्‍यक्ष ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

समारोह में डॉ. विभा बंसल, मधु शर्मा, तृप्ता थानवी, प्रवीण शर्मा, ज्योति भाटी, इंजी. आशा शर्मा, रतन चावड़ा, नीलम कंवर, नीतू चौधरी, सीमा सैनी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) बीकानेर में डीएचआरडी की निदेशक डॉ. दीपाली धवन ने कहा कि मां अपने बच्चे के पैदा होने से लेकर उसके बड़े होने तक उसे अच्छी शिक्षा देकर वह उसे सुसंस्कार देती है। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष सुरेश भसीन ने दिया।

जवाहर जोशी व सीमा सैनी ने मां पर एक गीत प्रस्तुत किया। शशांक सक्सेना ने भी विचार रखे। प्रमोद सक्सेना ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुचित्रा कश्यप, सृष्टि ठकराल, प्रिया सक्सेना व जवाहर जोशी ने किया।
समारोह में अरुण जैन, प्रमोद सक्सेना, नीरज भटनागर, रचना सोनी, विजय शर्मा, मीना भसीन, अंजू शर्मा पुष्पा शर्मा, मंजू सक्सेना, शशि ठकराल, नरसिंह सेवग, डॉ क्षितिज सक्सेना, अंकुर ठकराल, सुमिता शर्मा, विशाल जैन आदि मौजूद रहे।