Samachar Seva

Mission Patrkarita

दहेज प्रताडित बहू के साथ ससुर व जेठ ने की चार सौ बीसी, लज्‍जा भी भंग की

with dowry tortured daughter-in-law, Father-in-law and brother-in-law, broke 420 बीकानेर,

बीकानेर, (samacharseva.in)। दहेज प्रताडित बहू के साथ ससुर व जेठ ने की चार सौ बीसी, लज्‍जा भी भंग की, बीकानेर की एक दहेज पीडित विवाहिता के साथ उसके ही ससुर व जेठ दवारा लज्‍जा भंग करने, धोखाधडी कर परेशान करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में नागौर निवासी पांच महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादिया ने रविवार देर शाम दर्ज कराये इस मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर शादी के बाद से ही लगातार परेशान किया। उससे मारपीट की। कमरे में बंद कर दिया। जेठ व ससुर ने उसकी लज्‍जा भंग की। पीडिता के अनुसार आरोपियों ने षडयंत्र पूर्वक उसके नाम से क्लिनिक के दस्‍तावेज तैयार करवाये।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में नागौर जिले में मैन बस स्‍टैंड के पास शक्ति मार्केट क्षेत्र के निवासी रेवती रमन वैष्‍णव, रघुवीर दास वैष्‍णव, सुमनलता वैष्‍णव, निशा वैष्‍णव, सीमा वैष्‍णव, नागौर के मेडता में मीरा मंदिर के पीछे की निवासी नीतू वैष्‍णव, नागौर में बस स्‍टैंड के पास की निवासी रिंकु वैष्‍णव, प्रशांत वैष्‍णव, पवन कुमार वष्‍णव के खिलाफ आईपीसी की धारा 498, 420, 406, 354, 342, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी मनोज माचरा कर रहे हैं।