Samachar Seva

Mission Patrkarita

पत्‍नी ने भांजे के साथ मिलकर की पति की पिटाई

Wife beat up husband along with nephew

बीकानेर, (समाचारसेवा)। पत्‍नी ने भांजे के साथ मिलकर की पति की पिटाई, सदर थाना पुलिस ने एक व्‍यक्ति के साथ रंजिशवश मारपीट करने के आरोप में परिवादी की पत्‍नी तथा पत्‍नी के भांजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में पुलिस लाइन के पीछे राणीसर बास निवासी महेन्‍द्र भाटी पुत्र स्‍व. प्रेमराज माळी ने रविवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसकी पत्‍नी सरला भाटी तथा पत्‍नी के भांजे जस्‍सूसर गेट क्षेत्र में रजनी होस्‍पीटल के पास के निवासी रुपेश माळी ने शुक्रवार 22 अक्‍टूबर की रात को 11.30 बजे रंजिशवश उसकी पिटाई की।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई तनेराव सिंह को सौंपी गई है।