Samachar Seva

Mission Patrkarita

बकाया रुपये चुकाने को कहा तो ढाणी में घुसकर पीटा

When asked to pay the outstanding money, he entered the dhani and beaten

बीकानेर, (samacharseva.in)। बकाया रुपये चुकाने को कहा तो ढाणी में घुसकर पीटा, कोलायत थाना पुलिस ने बकाया रुपये मांगने पर एक युवक को उसकी रिहायशी ढाणी में घुसकर पीटने के आरोप में हरियाणा प्रदेश में कैथल क्षेत्र मूल के हाल नापासर में मित्तेल कृषि फार्म निवासी पारस मित्तल, पारस के दो मुनीमों जयभगवान व रमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जोधपुर में बुचेटी गांव मूल के हाल नापासर में मित्तल कृषि फार्म के निवासी मूलाराम जाट पुत्र लाधूराम ने पुलिस को बताया कि उसका कृषि उपज का 12 लाख  रुपया आरोपियों में बकाया है। इसका कई बार तकादा किया तो आरोपियों ने उसकी ढाणी में जबरन घुसकर उसे थाप मुक्कों से पीटा, अश्लील गालिया दी।

ढाणी में रखे घरेलु सामान को तोड दिया। सामान को ढाणी से बाहर फेंक दिया। ढाणी का छप्पर तोड दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com