Samachar Seva

Mission Patrkarita

संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दिवस 8 जून रविवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। लूणकरणसर पंचायत समिति में कालू, बडेरन वार्ड संख्या 1 एवं 5, हंसेरा, कोलायत पंचायत समिति के माणेका गांव, रावनेरी, चक बंधा नं. 1 सांखला बस्ती, चाण्डासर एवं पूगल में भुट्टो का कुआ पंचायत में 8 जून रविवार को उपचुनाव होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने आदेश निकालकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में 8 जून (रविवार) को मतदान होने की स्थिति में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की पंचायती राज संस्थाओं में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव करवाने का निर्णय 8 जून (रविवार) लिया गया है।