Samachar Seva

Mission Patrkarita

वेदप्रकाश भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सदस्य बने

Vedprakash became a member of BJP Small Industries Cell

बीकानेर, (समाचारसेवा)। वेदप्रकाश भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सदस्य बने, बीकानेर भूजिया-पापड़ मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रघुनाथ नरेडी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रकोष्ठ में 11 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए हैं।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कार्यक्रम शुक्रवार को

बीकानेर, (समाचारसेवा)। राष्‍ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर 24 दिसंबर को जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की थीम उपभोक्ता-अपने अधिकारों को जाने रखी गई है। कार्यक्रम राजीव गांधी सेवा केंद्र पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा।