Samachar Seva

Mission Patrkarita

रानी बाजार में दो रिश्‍तेदार परिवार आपस में भिडे, परस्‍पर मामला दर्ज

Two relative families clash in Rani Bazar, mutual case registered

बीकानेर, (समाचार सेवा)। रानी बाजार में दो रिश्‍तेदार परिवार आपस में भिडे, परस्‍पर मामला दर्ज, कोटगेट थाना पुलिस ने रानी बाजार व भगवानपुरा बस्‍ती की आम गली में शनिवार 29 मई की रात को हुई मारपीट व महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में परस्‍पर मामला दर्ज किया है।

इस मामले में रानी बाजार निवासी परिवादिया ने रविवार 30 मई की सुबह 11 बजे दर्ज ममाले में पुलिस को बताया कि भगवानपुरा बस्‍ती निवासी राधाकिशन, किरण पत्‍नी राधाकिशन, जुगलकिशोर पुत्र राधाकिशन, गंगा पत्‍नी जुगलकिशोर ने शनिवार 29 मई की रात 8 बजे परिवादिया पर हमला किया। पुरुष आरोपियों ने अश्‍लील हरकते कर उसे लज्जित किया।

वहीं इसी मामले में दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज मामले में भगवानपुरा बस्‍ती निवासी परिवादिया ने रविवार 30 मई की शाम 6.26 मिनट पर दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी प्रेम कुमार पुत्र जेठाराम, सुशीला पत्‍नी प्रेम कुमार, प्रकाश पुत्र प्रेमकुमार, मनीष पुत्र प्रेमप्रकाश, ममता पुत्री प्रेम कुमार, कन्‍हैयालाल पुत्र जेठाराम, पुष्‍पा पत्‍नी कन्‍हैयालाल, जितेन्‍द्र पुत्र कन्‍हैयालाल, पूजा पत्‍नी ताराचंद पुत्री ताराचंद आदि ने शनिवार 29 मई की रात 8 बजे से 8.30 बजे के बीच परिवादिया पर हमला किया।

अश्‍लील हरकतें की तथा परिवादिया की लज्‍जा भंग की। थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।