Samachar Seva

Mission Patrkarita

श्रीडूंगरगढ के नरेश हत्‍याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused arrested in the Naresh murder case of Sridungargarh

बीकानेर, (samacharseva.in)। श्रीडूंगरगढ के नरेश हत्‍याकांड के दो आरोपी गिरफ्ताश्री, डूंगरगढ थाना पुलिस ने नारायण गहलोत उर्फ नरेश हत्‍याकांड मामले में रविवार को दो अभियुक्‍तों बिग्‍गाबास निवासी लक्ष्‍मण पुरी तथा शेरेरां निवासी जगदीश पुरी को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में गत माह 27 अगस्‍त को बीकानेर में पंचमुखा हनुमान मंदिर निवासी पवनकुमार गहलोत ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई नारायण को आरोपी भैरूं तथा भैरूं के पिता लक्ष्‍मण पुरी, आशिष गिरि, भैरूं के मामा व पांच छह अन्‍य लोगों ने लोहे के सरियों व थाप मुक्‍कों से पीट पीट कर घायल कर दिया।

घायल नारायण की बाद में 7 अगस्‍त को बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस निरी‍क्षक वेदपाल शिवराण ने जांच शुरू की और रविवार को गांव बिग्‍गा से लक्ष्‍मण पुरी व जगदीश पुरी को गिरफ्तार किया।