Samachar Seva

Mission Patrkarita

पेड़ को मिले हथेलियों की सुरक्षा-एस कुमार हटीला

बीकानेर 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर वरिष्‍ठ चित्रकार एस. कुमार हटीला की पेंटिंग लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। हटीला पेंटिंग बनाने के बाद इसे कई सार्वजनिक स्‍थानों पर प्रदर्शित कर चुके हैं। लोगों को इस पेंटिंग से पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का सन्देश मिला रहा है। वरिष्‍ठ चित्रकार एस कुमार के अनुसार अक्रेलिक कलर से बनाई पेंटिंग में पेड़ को हथेलियों में सुरक्षा दी गई हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। उन्‍होंने कहा कि पर्यावरण की इस अमूल्य धरोहर को बचाने के लिए हर व्यक्ति को मन से पॉलीथिन का बहिष्‍कार करना होगा।