Samachar Seva

Mission Patrkarita

अवैध मादक पदार्थ एमडीएम सहित तीन युवक गिरफ्तार

Three youths including illegal drug MDM arrested

बीकानेर, (समाचारसेवा)। अवैध मादक पदार्थ एमडीएम सहित तीन युवक गिरफ्तार, गंगाशहर थाना पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ एमडीएम methylenedioxy-methamphetamine (MDMA) रखने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Three youths including illegal drug MDM arrested MDM-1

Three youths including illegal drug MDM arrested MDM-1

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 ग्राम एमडीएम, 72 हजार 910 रुपये तथा एक चौपहिया वाहन जप्‍त किया है।

गिरफ्तार युवकों में नोखा गांव निवासी 24 वर्षीय किशनलाल पंचारिया पुत्र लिखमीचंद, गांव माडिया निवासी 29 वर्षीय कैलाश बिश्‍नोई पुत्र रामकिशन तथा पांचू निवासी 28 वर्षीय सुनील बिश्‍नोई पुत्र प्रहलादराम शामिल है।

नोखा थानाधिकारी लक्ष्‍मण सिंह राठौड ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार 6 मई को नोखा थाना तथा डीएसटी टीम की अगुवाई में ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत की गई। मामले की जांच बीछवाल थानाधिकारी मनोज कुमार शर्मा को सौंपी गई है।