दिन दहाड़े पार किये तीन महिलाओं के गहने  

Three women's jewelery stolen in broad daylight
Three women's jewelery stolen in broad daylight

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। दिन दहाड़े पार किये तीन महिलाओं के गहने, अज्ञात चेन स्‍नैचरों ने वर्ल्‍ड फेमस चूहों वाली करणी माता मंदिर देशनोक मेले में शामिल तीन महिलाओं के गहने पार किए हैं। देशनोक थाना पुलिस ने तीनों शिकायतों के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इन मामलों की जांच हैड कांस्‍टेबल नत्‍थाराम, देवाराम तथा मालाराम को सौंपी गई है। देशनोक निवासी रामनारायण कुम्‍हार ने शुक्रवार रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसकी मां श्रीमती भंवरी देवी शनिवार 21 अक्‍टूबर को सुबह लगभग 11 बजे करणी माता के दर्शन करने पहुंची थी। वहां शोभायात्रा के दौरान भीड़ में शामिल अज्ञात चोर ने उनकी माता के गले में पहने हुए सोने के लगभग 10 लॉकेट व लगभग 15 मोती चुरा लिये।

एक अन्‍य मामले में देशनोक निवासी बाबूलाल कुम्‍हार ने पुलिस को बताया कि उसकी मां श्रीमती गीता देवी शनिवार को करणी माता के दर्शन करने गई थी। सप्‍तमी शोभायात्रा के दौरान अज्ञात चोर ने उसकी मां के गले से सोने की चेन चुरा ली।

इसी प्रकार देशनोक निवासी राजकुमार सुथार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को सुबह लगभग 10-11 बजे उसकी पत्‍नी करणी माता के दर्शन करने गई थी। सप्‍तमी की शोभायात्रा के दौरान भीड़ में अज्ञात चोर ने उसकी पत्‍नी के गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया। थानाधिकारी ने बताया कि सभी मामलों में जांच व आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।