USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, लूणकरनसर थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के हरियाणा प्रदेश निवासी तीन आरोपियों हिसार जिले में कन्नोह पुलिस थाना निवासी 30 वर्षीय संजय सांसी पुत्र हवासिंह, हांसी थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय महावीर सांसी पुत्र बलवीर तथा नारनोद थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय राकेश सांसी पुत्र धर्मवीर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
आरोपियों ने गत माह 15 सितंबर को लूणकरनसर के गांव मेहराणा निवासी 47 वर्षीय रामलाल जाट पुत्र सन्तुराम का एटीएम कार्ड बदलकर एसबीआई बैंक कालू के एडीएम से 30 हजार रुपये निकाल लिये थे।
थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में सूरतगढ़ में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद इन आरोपियों को प्रोडेक्श्ान वारंट पर बीकानेर लाकर रिमांड पर लिया है। आरोपियों से 30 हजार रुपये भी बरामद कर लिये गए हैं।

Three crooks who exchanged ATM money were arrested-1
















