Samachar Seva

Mission Patrkarita

आज से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक  खुल सकेंगे बाजार

The market will be open from 10 am to 6 pm from today

बीकानेर, (samacharseva.in)। आज से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक  खुल सकेंगे बाजार, पुलिस थाना सिटी कोतवाली, कोटगेट एवं नया शहर थाना क्षेत्रों में स्थित समस्त व्यापारिक, व्यवसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें  गुरुवार से सुबह 10 से सायं 6 बजे तक खुल सकेंगी। प्रशासनिक आदेशानुसार सुबह 9 से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।

सायं 7 बजे से प्रातः 9 बजे तक कर्फ्यू की पूर्ण पालना की जाएगी। आदेश के अनुसार कोटगेट सब्जी मंडी, फड बाजार सब्जी मंडी, डागा बिल्डिंग सब्जी मंडी और इन क्षेत्रों में लगने वाले अन्य मंडियों में ठले और अस्थाई दुकानें पूर्व में दिए गए ए बी प्लान के अनुसार अथवा 50% नियम के अनुसार ही खुलेगी। दूध की दुकानों के लिए प्रातः 6  से 9 बजे तक तथा सायं 6 से 9 बजे तक का समय पहले की भांति यथावत रहेगा। सभी दुकानदार ऐसे व्यक्ति को सामान नहीं बेचेंगे जिसने मास्क नहीं पहना हो। साथ ही छोटी दुकान के लिए अधिकतम दो व्यक्ति तथा बड़ी दुकान में अधिकतम 5 व्यक्तियों से ज्यादा एक समय में एकत्र नहीं होंगे।