Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह

The main function of Independence Day will be held at Dr. Karan Singh Stadium

बीकानेर, (samacharseva.in)। डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह,स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह शनिवार को राजकीय डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में गुरूवार को स्वाधीनता दिवस का महाभ्यास किया गया। एडीएम सिटी सुनीता चौधरी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। एडीएम प्रशासन ए.एच.गौरी, यूआईटी सचिव मेघराज सिंह मीना, एएसपी पवन मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार उपस्थित थे। मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास में आरएसी की तीसरी व 10वीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, राजस्थान महिला पुलिस की टुकड़ियां, आरएसी तथा राजस्थान पुलिस बैण्ड शामिल हुए। स्वाधीनता दिवस महाभ्‍यास में योग-व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। कोरोना जागरूकता के सम्बंध में गीत और नृत्य का भी पूर्वाभ्यास किया गया।