Samachar Seva

Mission Patrkarita

किराया लेने आये मकान मालिक को पीटा

The landlord who came to collect the rent was beaten up

बीकानेर, (समाचारसेवा)। किराया लेने आये मकान मालिक को पीटा, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मकान का किराया लेने आये मालिक मकान के साथ हाथापाई करने पर तिलक नगर निवासी पति-पत्‍नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में वाल्‍मीकि बस्‍ती के सूरजपुरा इलाके के निवासी 60 वर्षीय रमाकांत पाण्‍डे पुत्र सरजू पांडे ने पुलिस को बताया कि इस माह सोमवार 18 अक्‍टूबर को शाम 5.30 बजे वह तिलक नगर स्थित अपने मकान में रहने वाले किरायेदार से किराया लेने पहुंचा था।

किरायेदार ने उसे किराया देने की बजाय मारपीट की तथा धमकी दी कि व उसका मकान कब्‍जे कर लेंगे। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में किरायेदार श्रवण बिश्‍नोई व उसकी पत्‍नी गवरा देवी बिश्‍नोई के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जांच एएसआई बनवारीलाल को सौंपी गई है।