Samachar Seva

Mission Patrkarita

कल्‍ला की जमीन सिंह और मूंड का अवैध कब्‍जा, मामला दर्ज

Singh and Moond illegally occupied Kalla's land

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कल्‍ला की जमीन सिंह और मूंड का अवैध कब्‍जा, मामला दर्ज, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने गांव रिडमलसर पुरोहिता में मनमोहन कल्‍ला के भूखंड पर अवैध कब्‍जा करने तथा गुंडागर्दी से जमीन को खुर्दबुर्द करने के आरोप में भंवर सिंह व रामरख मूंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में कीकाणी व्‍यासों के चौक के निवासी 43 वर्षीय मनमोहन कल्‍ला पुत्र किशनगोपाल कल्‍ला ने गुरुवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया है कि आरोपी भंवर सिंह व रामरख मूंड ने रिडमलसर पुरोहितान स्थित उसके भूखंड पर अवैध कब्जा कर रखा है।

परिवादी मनमोहन कल्‍ला के अनुसार आरोपियों उसके भूखंड पर लगी तारबन्दी तोङ दी। वहां लगे भूखंड पर उसके मालिकाना हक के बोर्ड उखाङ कर खुर्दबुर्द कर दिया। भूखंड क्षेत्र में लगे पिलर तोङ दिये।

कल्‍ला के अनुसार आरापियों ने वहां अवैध रुप से दाखिल होकर एक कमरा बना लिया है। उस कमरे पर छपरा लगाकर, कब्‍जा करने का प्रयास किया है। पटटी के कुछ टुकडे लगाकर आरोपियों ने वहां अपने मोबाइल नंबर भी लिख दिये। गुंडागर्दी से जमीन को खुर्दबुर्द कर रहे हैं। एएसआई रिषि कुमार को जांच सौंपी गई है।