Samachar Seva

Mission Patrkarita

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर गोष्‍ठी शनिवार को

KHABAR AAPKE KAAM KI

बीकानेर, (samacharseva.in)। जिला उद्योग संघ कार्यालय में शनिवार 22 अगस्‍त को  संवित सोमगिरि महाराज के सान्निध्य में ‘नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 – क्रियान्वयन एवं चुनौतियां’ विषयक संगोष्ठी आयोजित होगी। संगोष्ठी में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ऑनलाइन जुड़ेंगे। अतिथि के रूप में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी. के. सिंह और आईएसई के कुलपति डॉ. दिनेश मौजूद रहेंगे। संगोष्ठी में जिला मुख्यालय के विश्वविद्यालयों के प्रतिनधियों सहित अन्य शिक्षाविद् अपने विचार रखेंगे।

 कृषि विवि बीकानेर का दीक्षांत समारोह 28 को

बीकानेर, (samacharseva.in) स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह 28 अगस्त को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित होगा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विवि के दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में शनिवार को प्रातः 11 बजे कुलपति सचिवालय सभागार में बैठक होगी।