Samachar Seva

Mission Patrkarita

सरदारशहर डीएसपी वेदप्रकाश  शर्मा नहीं रहे।

DSP VEDPRAKASH SHARMA SARDARSHAHAR CHURU RAJASTHAN INDIA

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सरदारशहर डीएसपी वेदप्रकाश  शर्मा नहीं रहे। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में सरदारशहर में डीएसपी पद पर पुलिस अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा (58) का बुधवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया।

हरियणा मूल के स्‍व. शर्मा काफी वर्षों से बीकानेर में रह रहे थे। स्‍व. शर्मा का पार्थिव शरीर सरदार शहर की सरकारी होस्‍पीटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। स्‍व. शर्मा के परिजनों के अनुसार बुधवार देर रात उन्‍हे दिल का दौरा पडा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

डीएसपी शर्मा के निधन पर बीकानेर में दैनिक भास्‍कर के वरिष्‍ठ पत्रकार नवीन शर्मा ने बीकानेर के प्रमुख वहाटस एप मीडिया ग्रुप न्‍यूज व्‍यूज में दी श्रदांजलि में बताया कि स्‍व. शर्मा बीकानेर में उनके पडौसी थे। राजस्‍थान पत्रिका के अपराध संवाददाता जयप्रकाश गहलोत ने भी बीकानेर में फोटो जर्नलिस्‍ट मनीष पारीक दवारा संचालित ग्रुप न्‍यूज व्‍यूज में स्‍व. शर्मा का फोटा पोस्‍ट करते हुए उन्‍हें याद किया।

इसी ग्रुप में पत्रकार मोहन थानवी, राजीव जोशी, बलजीत गिल, फोटो जर्नलिस्‍ट अजीज भुटटा ने भी डीएसपी शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। समाचार सेवा परिवार भी डीएसपी स्‍व. शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की भगवान से प्रार्थना करता है।