Loading Now

updates

बीकानेर में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का स्वागत

Revenue Minister Harish Chaudhary welcomed in Bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)  बीकानेर में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का स्वागत, राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हरीश चैधरी का बीकानेर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सर्किट हाउस में भाव भीना  स्वागत और अभिनंदन किया।

22BKN-PH-4-300x95 बीकानेर में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का स्वागत

बीकानेर देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष नित्यानन्द पारीक, उपाध्यक्ष नारायण सिंह चारण, उपाध्यक्ष मालचन्द कस्वां, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंहदास व्यास, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सुषमा बारूपाल, योगेश पालीवाल, हंसराज बिश्नोई ने राजस्व मंत्री को साफा व माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

स्वागत करने वालों में राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, सलीम भाटी, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू,  बिशनाराम सियाग, प्रहलाद सिंह मार्शल, हनुमान चैधरी, मनोज चौधरी आदि शामिल थे। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने चौधरी को गुलदस्ता देकर स्वागत कर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सुषमा बारूपाल, उमा सुथार, मुमताज शेख, मुमताज बानो ने भी पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया। इससे पहले श्रीडूंगरगढ़ से लेकर सर्किट हाउस तक जगह जगह राजस्व मंत्री का आमजन ने स्वागत किया।

Share this content:

You May Have Missed