राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीरों को चढ़ाई चादर, गायों को खिलाया गुड़

rahul gandhi birth day bikaner-1
rahul gandhi birth day bikaner-1

बीकानेर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर मंगलवार को कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने भगवान के हर दर पर धोक लगाई तथा गायों को चारा गुड़ खिलाकर राहुल गांधी की दीर्घायु की प्रार्थना की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह तुलसी सर्किल स्थित गोशाला में गायों को चारा व गुड़ खिलाया। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष, ब्लाक अध्यक्ष रमजान कच्छावा, नटवर जोशी, धनसुख आचार्य आदि ने नौगजां पीर को चादर चढ़ाकर राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता पिंजरा पोल, गजनेर रोड और भीनासर क्षेत्रों की गोशाला में भी पहुंचे और गायों को हरा चार और गुड़ खिलाया गया।

rahul gandhi birth day bikaner-2
rahul gandhi birth day bikaner-2

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं की धड़कन बन चुके हैं। आज लोग राहुल गांधी की कार्ययोजनाओं और क्रियान्विति से प्रभावित होकर उनके साथ जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रमों में वरिष्ठ कांग्रेसी वल्लभ कोचर, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष आनद सिंह सोढा, रमजान कच्छावा, मगन पणेचा, महासचिव गुलाब गहलोत, अल्पसंख्यक प्रदेश सदस्य नाशिर, सहजाद तंवर, शामिल हुए।

rahul gandhi birth day bikaner-4
rahul gandhi birth day bikaner-4

इसी प्रकार समारोह में ओबीसी प्रदेश महासचिव शिवजी स्वामी, कच्ची बस्ती प्रदेश महासचिव डॉ पीके सरीन, आईटी सेल प्रदेश सदस्य चित्रेश गहलोत, यूथ अध्यक्ष अरुण व्यास आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह जावा शामिल हुए।

कार्यक्रम में ओबीसी अध्यक्ष हसन अली गौरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अमजद अब्बासी, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष महबूब रेंगरेज,  कामगार संगठन अध्यक्ष जाकिर नागौरी, एसीएसटी अध्यक्ष गोवर्धन मीणा उपस्थित रहे।

rahul gandhi birth day bikaner-3
rahul gandhi birth day bikaner-3

कार्यक्रम में महिलानेत्री आशा देवी स्वामी, अमरजीत कौर, मुमताजÞ शेख, शहर काँग्रेस सचिव हाजी खा, मनोज किराडू, राहुल जादुसँगत, मनोज चौधरी, अब्दुल रहमान लोदरा, विकास तंवर, मोहम्मद फारूक, एजाज पठान, एनुल अहमद शामिल रहे।

कार्यक्रम में जाकिर पठान, जितेंद नायक, अभिषेक गौतम, देवेंद्र यादव, कैलाश गहलोत, नथसा टाक, सुमित कोचर, अविनाश राठौड, एडवोकेट कमल साध, गोपीराम विश्नोई, सोनू बारासा, अनिल शर्मा, मोहम्मद हुसैन खिलजी, राजा जोशी, प्रवक्ता नितिन वत्सस उपस्थित रहे।