Samachar Seva

Mission Patrkarita

लॉरेंश गैंग के गुर्गों को हथियार देने वाला प्रकाश जाट गिरफ्तार

Prakash Jat, who gave weapons to the gangsters of Laurence gang, arrested

बीकानेर, (samacharseva.in)। लॉरेंश गैंग के गुर्गों को हथियार देने वाला प्रकाश जाट गिरफ्तार, बज्‍जू थाना पुलिस ने लौरेंश गैंग के गुर्गों का हथियार उपलब्‍ध कराने व उनको शरण देने के आरोप में एक युवक को‍ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विरेन्‍द्र पाल ने बताया कि रेंज के आईजी प्रफुल्‍ल कुमार, एसपी, एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार व सीओ कोलायत ओमप्रकाश चौधरी के दिशा निर्देशों के अनुसार की गई।

बुधवार को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने नागौर के जायल क्षेत्र में वार्ड 18 में सरकारी कॉलेज के पीछे के निवासी 26 वर्षीय प्रकाश जाट उर्फ अरविन्‍द पुत्र हुकमाराम जाट को गिरफ्तार किया है।उन्‍होंने बताया कि इस कार्रवाई में गजनेर थानाधिकारी भजनलाल, कांस्‍टेबल पवनकुमार, कुलदीप, सुरेन्‍द्र सिंह, रामकुमार टीम में शामिल रहे।