बीकानेर। 33 केवी बिजली लाइन के रखरखाव कार्य के चलते 25 मई, रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी: हिमतासर कृषि क्षेत्र, हिमतासर गांव, रायसर कृषि क्षेत्र, रायसर गांव, मांडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, जैन धावा के पास क्षेत्र, हनुमान नगर, जयपुर रोड और ठोलिया डेयरी।
इस विद्युत बंदी से प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध है कि आवश्यकतानुसार अपने उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और किसी भी असुविधा के लिए अग्रिम क्षमा मांगते हैं। बिजली विभाग ने रखरखाव कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास किया है ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।



















