पांच महिला विभूतियों को मिला सरला देवी सम्मान

sarladevi samman
sarladevi samman

बीकानेर, (समाचार सेवा) पांच महिला विभूतियों को मिला सरला देवी सम्मान।आठवां सरला देवी महिला सम्मान समारोह स्थानीय नरेन्द्रसिंह ऑडिटॉरियम में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद जमुना बारुपाल ने की। समारोह में शहर की पांच महिला विभूतियों श्रीमती संतोष कच्छावा, डॉ.स्वाति कोचर, डॉ.रेणुका व्यास ‘नीलम’, डॉ.समीक्षा व्यास, तथा रुकैया बानोको सरला देवी सम्मान अर्पित किया गया।

सभी विभूतियों को माला, शॉल एवं सम्मान-पत्र अर्पित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि गंगासिंह विश्वविध्यालय के कुल सचिव, मनोजकुमार शर्मा (आइ.ए.एस.) ने कहा कि श्रीमती सरला देवी ने पूर्व महापौर भवानी भाई के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर आमजन का काम किया। संस्थान के संयोजक एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया कि संगठन ने अब तक 40 सेवाभावी विभूतियों को सरला देवी सम्मान अर्पित किया है।

विशिष्ठ अतिथि पी.बी.एम. अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ.सीताराम गोठवाल, कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी, सेवानिवृत जनसम्पर्क अधिकारी किसनकुमार व्यास ‘आजाद’, अरविन्द मिड्ढा, डॉ.सीताराम गोठवाल, सुरेन्द्रकुमार शर्मा, चन्द्रप्रकाश गहलोत, डॉ.मुरारी शर्मा, रामलाल मेघवाल, गोपाल पुरोहित, मास्टर कुशलाराम, व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, आत्माराम भाटी, रामदेव मेघवाल, चन्द्रशेखर जोशी, राजाराम स्वर्णकार, एन.डी.रंगा, डॉ.एम.एल.व्यास, ने भी अपने संस्मरण साझा किए।

समारोह में नागेश्वर जोशी, जन्मेजय व्यास, अनौपचन्द टॉक, चन्द्रशेखर आचार्य, हनुमान कच्छावा, डॉ.अजय जोशी, गिरिराज पारीक, प्रेमरतन जोशी पट़टू महाराज, सत्यनारायण शर्मा, गुलाम मुस्तफा, दिनेश व्यास, मुनीन्द्र अग्निहोत्री, सुरेश मोदी, शशांकशेखर जोशी, नितिन वत्सत, अनुमघा जोशी, श्यामा हर्ष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि-कथाकार, पत्रकार हरीश बी. शर्मा ने किया।