Loading Now

updates

आठवीं बोर्ड में 12 लाख से ज्यादा छात्र पास, पांचवीं का रिजल्ट जल्द

राजस्थान आठवीं बोर्ड का शानदार रिजल्ट, पांचवीं का रिजल्ट भी इसी सप्ताह

राजस्थान में आठवीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया। इस बार कुल 12,64,618 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12,22,369 छात्र पास हुए हैं। परिणाम 96.66 प्रतिशत रहा है।

शिक्षा मंत्री ने रानी ब्लॉक (पाली) स्थित डीओआईटी कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिणाम घोषित किया। परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी और सभी प्रशासनिक प्रक्रिया जिले की डाइट संस्थाओं के स्तर पर संपन्न हुई।

छात्र अपने परिणाम शाला दर्पण या पीएसपी पोर्टल से ऑनलाइन ग्रेड शीट के रूप में देख सकते हैं।

अब बारी पांचवीं बोर्ड की
शिक्षा विभाग के अनुसार, पांचवीं कक्षा का बोर्ड परिणाम भी इसी सप्ताह जारी किया जाएगा। हालांकि तारीख तय नहीं है, लेकिन तकनीकी कारणों से दोनों कक्षाओं का रिजल्ट अलग-अलग जारी किया जा रहा है। इससे सिस्टम लोड नहीं होगा और छात्रों को परिणाम देखने में आसानी होगी।

Share this content:

Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area

You May Have Missed