Samachar Seva

Mission Patrkarita

गांव में अवैध रूप से शराब बेचते एक को पकडा

One caught selling liquor in village illegally

बीकानेर, (samacharseva.in)  गांव में अवैध रूप से शराब बेचते एक को पकडा, महाजन थाना पुलिस ने गांव गुसांईणा में अवैध रूप से शराब बेचते एक युवक को पकडा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 45 पव्‍वे अवैध शराब के जप्‍त भी किए हैं।

हैड कांस्‍टेबल पूर्णमल ने बताया कि आरोपी महाजन के रामसर में वार्ड 6 का निवासी 33 वर्षीय सेठाराम जाट पुत्र रामेश्‍वरलाल को गांव गुसाईणा में रविवार दोपहर बाद अवैध रूप से शराब बेचते पकडा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल गंगाराम को सौंपी गई है।