Loading Now

updates

बीकानेर स्थापना दिवस पर गढ़ गणेश के लगाया 538 लड्डुओं का भोग  

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर जूनागढ़ परिसर में हरख बीकाणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गढ़ गणेश को 538 लड्डूओं का भोग के साथ कार्यक्रम कि शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि बीकानेर की परमपराएं और रीति-रिवाज अपने आप में विशिष्ट हैं। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने नशा मुक्त बीकानेर की परिकल्पना को साकार करने के लिए आमजन को नशे से दूर रखने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि बीकानेर के लोग रसगुल्लों की तरह मधुर हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज ने कहा कि बीकानेर धर्म, कर्म और आध्यात्म की नगरी है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने कार्यक्रम की प्रस्तावना की जानकारी दी। समारोह के दौरान अतिथियों और प्रतिभागियों ने गढ़ गणेश की पूजा अर्चना की। सभी ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर खुशहाली का संदेश दिया।

सभी प्रतिभागियों पहनाए गए पचरंगी साफे 

सभी प्रतिभागियों पचरंगी साफे पहनाए गए। समारोह में पद्मश्री अली गनी, जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संचालन संजय पुरोहित ने किया।कार्यक्रम संयोजक अक्षय आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में सुमन छाजेड़, अविनाश मोदी, प्रो-वाईस चांसलर हेमंत दाधीच, डॉ विमला डुकवाल, सार्दुल क्लब अध्यक्ष हनुमान सिंह, सुरेश कुमार जैन, भारत भूषण गर्ग, शरद दत्ता आचार्य,

डॉ श्याम अग्रवाल, श्रीनारायण आचार्य, गोविन्द भादू, चक्रवती नारायण, हरीश बी. शर्मा, अरुण व्यास, कंचन राठी, ऋतु मित्तल, गिरधर व्यास, सुधा आचार्य, सुषमा बिस्सा, अमित व्यास, राजेंद्र स्वामी, अनुज मित्तल, डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, अनिरुद्ध चौधरी, भगवान सिंह मेड़तिया, सरिता चांडक, देवेंद्र सिंह कसवा, विपिन लड्ढा, राजेंद्र जोशी, श्रीकांत व्यास, सुमन मंडा, गरिमा विजय, डॉ. आरके धुडिया आदि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed