अशोक गहलोत के जन्मदिन किया रक्तदान

birthday celebration

बीकानेर, (समाचार सेवा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्‍ट्रीय संगठन महासचिव व पूर्व सीएम अशोक गहलोत के जन्म दिन पर गुरुवार 3 मई को कांग्रस कार्यकर्ताओं ने रक्‍तदान किया व अस्‍प्‍ताल में फल बांटे।

अनेक कार्यकर्ताओं ने विभिन्‍न धार्मिक स्थलों में पहुंचकर अशोक गहलोत को सर्वोच्च सत्ता पद पर आसीन करने तथा उनकी दीर्धायु और मंगलमय भविष्‍य की कामना की गई।

कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ताओं द़वारा अस्पतालों में मरीजों व सेवाश्रम में रहने वाले असहाय लोगों को फल वितरित किए। पश्चिम विधानसभा यूथ कांग्रेस के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

 शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी केंसर अस्पताल में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में मरीजों को फल वितिरत किए गए।

कार्यक्रम में जावेद परिहार, हाजी जिया उर रहमान, हीरालाल हर्ष, अरविंद मिढा, रूपकिशोर व्यास, ललित तेजस्वी, मनोज किराडू, राहुल जादूसनगत, विकास तंवर, राजू देवी व्यास, मुमताजÞ शेख, आदर्श शर्मा, कर्नल शिशुपाल सिंह, शिवजी स्वामी, सुमित जोशी, अनिल व्यास, किसन व्यास, इस्माइल खिलजी, नितिन वत्सस शामिल थे।

कांग्रेसी नेताओं ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वाले युवकों की हौसला अफजाई की  अध्यक्ष अध्यक्ष अरुण व्यास की सराहना की।

वहीं बीकानेर पूर्व विधान सभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत द्वारा अशोक गहलोत के जन्म दिवस को सर्व धर्म सद्वभाव की भावना के अनरूप मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत पवनपुरी स्थित मूकबधिर एवं मंद बुद्वि बच्चों को फल वितरण कर की गई। बाद में जयपुर रोड स्थित शान्ति सेवा आश्रम में वृद्वजनों को फल वितरण किये गये।

चेतन महादेव मन्दिर जयपुर रोड में महादेव का अभिषेक किया। गिरजाघर में जाकर अशोक गहलोत की दीर्घायु की कामना की गई। लालगढ़ स्थित गुरूद्वारा के अन्दर जाकर अशोक गहलोत को सर्वोच्च पदासीन व सतासीन रहने की अरदासना की गई।

अब्दुल रहमान पीर बाबा नम्सबंदी स्थित दरगाह में चादर चढ़ाकर प्रार्थना की गई। शहर जिला कॉंग्रेंस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविन्द मिढढा ने बताया कि अशोक गहलोत सर्वधर्म के लोगों को साथ लेकर चलते हैं।

इसके लिए ब्लॉक कॉंग्रेंस कमेटी के सर्वधर्म  सदभावना के कार्य किए गए। शहर जिला कॉग्रेंस कमेटी के उपाध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने बताया की अशोक गहलोत मुख्यमंत्री रहते हुए गॉंधीवादी तरीके से कार्य करके राजस्थान में एक अपनी अमिट छाप बरकरार रखी गई है।

इस मौके पर बीकानेर सह होलसेल •ाण्डार के पूर्व चैयरमैन सुरेन्द्र व्यास कॉग्रेंस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक नृसिंहदास व्यास पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित युवा कॉग्रेंस नेता ऋषि कुमार व्यास कॉग्रेंस युवा नेता अभिषेक गहलोत मौजूद थे।

वरिष्ठ कॉंग्रेंसी नेता (पटटू) प्रेमरतन जोशी ने बताया की पूर्व महापौर स्व. भवानी शंकर शर्मा के तर्ज पर कार्य करते हुवे इन सभी  आयोजनो को किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता किशन व्यास आजाद व मोहन सुथान ने  भागीदारी निभाई।

माली सैनी महासभा ने काटा केक

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिन पर राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा ने गहलोत की तस्वीर के आगे केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया।

कार्यक्रम में सत्यनारायण कच्छावा, महेंद्र देवड़ा, आसूराम कच्छावा, कैलाश गहलोत, लालचंद गहलोत, नीरज गहलोत, हुकुमचंद कच्छावा, नवदीप गहलोत, मुकेश गहलोत, राजू गहलोत, संजय गहलोत, महेश सोलंकी तथा जगदीश माली उपस्थित रहे।