Loading Now

updates

तेल चोर रामेश्‍वर बिश्‍नोई गिरफ्तार

Oil thief Rameshwar Bishnoi arrested

बीकानेर, (समाचार सेवा)। तेल चोर रामेश्‍वर बिश्‍नोई गिरफ्तार, कोलायत थाना पुलिस ने खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में जोधपुर जिले के गांव भींयासर निवासी 22 वर्षीय रामेश्‍वर बिश्‍नोई पुत्र देवाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्‍जे से ट्रांसमीटर में डाला जाने वाला 40 लीटर तेल से भरा हुआ जरीकन भी बरामद किया है।

तेल चोर रामेश्‍वर पर आरोप है कि उसने गत माह 29 जून को राणेरी गांव के निवासी द्वारका राम सुथार पुत्र गिरधारी राम के नया गांव रोही स्थित खेत में लगे ट्रांसफार्मरों से लगभग 900 लीटर तेल चुरा लिया।

द्वारका राम सुथार ने 1 जुलाई को पुलिस को मामले की जानकारी दी। एएसआई नैनू सिंह को मामले की जांच सौंपी गई थी। चोर को पकडने के लिये मुखबिर भी लगाये गए। इस प्रकार गुरुवार 8 जुलाई की शाम को आरोपी रामेश्‍वर को दबोचा गया। जिसे बाद में गिरफ्तार कर अन्‍य आरोपियों व चुराये गए माल के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Share this content:

You May Have Missed