Samachar Seva

Mission Patrkarita

नाबालिग को घुमाने के बहाने ले जाकर बलात्‍कार करने वाला गिरफ्तार

Minor misdemeanor arrest

बीकानेर, (samacharseva.in)। नाबालिग को घुमाने के बहाने ले जाकर बलात्‍कार करने वाला गिरफ्तार, एक नाबालिग को अपने साथ घुमाने का कहकर लेजाकर नाबालिग के साथ बलात्‍कार करने के आरोपी को देशनोक थाना पुलिस ने अपने शिकंजे में ले लिया है।

देशनोक थानाधिकारी अनोप सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी देशनोक थाना क्षेत्र में सुरधना चौहानान मूल का हाल बीकानेर में शिवबाडी निवासी रमेश कुमावत पुत्र नारायणराम उम्र 21 को शनिवार 8 अगस्‍त को गिरफ्तार किया गया है। उन्‍होंने बताया कि पीडिता के पिता ने गत माह 22 जुलाई को रिपोर्ट दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी रमेश कुमावत बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।

इस मामले में पीडिता को दस्‍तयाब कर जब उसका बयान लिया गया तो पीडिता ने बताया कि आरोपी उसे घुमान का बहनाकर अपन साथ ले गया और उसके साथ जबरन बलात्‍कार किया।