Samachar Seva

Mission Patrkarita

चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Man arrested forcibly raping with a knife in Nokha

बीकानेर, (samacharseva.in)। चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, नोखा थाना पुलिस ने क्षेत्र में एक महिला से चाकू की नोक पर दुष्‍कर्म करने तथा उसका वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोपी गिरफ्तार नागौर से गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी नोखा में कुम्‍हारो के चौक का निवासी संजय भार्गव उर्फ संजू दुष्‍कर्म की शिकायत के बाद से फरार था। रविवार को उसे नागौर जिले के खींवसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि नोखा की पीडिता ने इस वर्ष 5 मई को पुलिस को बताया था कि आरोपी संजू डेढ वर्ष पहले एक रात को 2 बजे दीवार फांद कर उसके घर में घुस गया था। आरोपी ने उससे दुष्‍कर्म किया और तस्‍वीरें खींची, वीडियो बनाया।

बाद में उन्‍ही तस्‍वीरों व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर जब मर्जी घर आने लगा और दुष्‍कर्म करने लगा। थानाधिकारी ने बताया कि जांच में आरोप प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।