Samachar Seva

Mission Patrkarita

खेताराम पर दुष्‍कर्म का आरोप

Khetaram accused of rape

बीकानेर, (समाचार सेवा)। खेताराम पर दुष्‍कर्म का आरोप, लूणकरनसर थाना पुलिस ने झुंझुनू निवासी खेताराम बावरी पुत्र सुरजाराम पर लूणकरनसर थाना क्षेत्र की एक महिला को डरा-धमकाकर दुष्‍कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी खेताराम ने उसके मकान में घुसकर उसका धमकाया तथा दुष्‍कर्म किया। उसे अश्‍लील गालियां भी दीं। थानाधिकारी सुमन पडिहार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।