Loading Now

updates

विवाहिता से अभ्रदता, जातिसूचक गालियां निकाली

Indecency, caste abuse

बीकानेर, (samacharseva.in)। विवाहिता से अभ्रदता, जातिसूचक गालियां निकाली, श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने एक दलित विवाहिता से बीच रास्‍ते छेडखानी करने, उसका अपमान करने व जातिसूचक गालियां निकालने के आरोप में जैसलसर निवासी दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

45 वर्षीय पीडिता जैसलसर निवासी रिसमा मेघवाल पत्‍नी चुन्‍नीलाल ने पुलिस को बताया कि जैसलसर निवासी देवाराम जाट पुत्र प्रभुराम जाट तथा रामस्‍वरूप जाट पुत्र देवाराम ने रविवार सुबह जैसलसर-श्रीडूंगरगढ के रास्‍ते में उससे छेडखानी की। जाति के आधार पर गालियां निकालते हुए अपमान किया और उसकी पिटाई भी की। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ दवारा की जाएगी।

Share this content:

You May Have Missed