NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी में मंगलवार को आयोजित दुल्हन श्रृंगार प्रतियोगिता में छात्रा काजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान राधिका तथा तीसरा स्थान छात्रा कुमकुम ने हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल कार्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित कौशल विकास शिविर के दौरान किया गया। शिविर के दौरान ब्यूटीशियन क्लासेस की दक्ष प्रशिक्षक पिंकी बागोलिया के नेतृत्व में दुल्हन श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 छात्राओं ने भाग लिया। शिविर समन्वयक भंवर सिंह ने बताया प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अमरदीप गोदारा, हनुमान दान, महाजन मैडम, गुड़ु मैडम का योगदान रहा। जानकारी में रहे कि भारत स्काउट व गाइड की ओर से स्थानीय विद्यालय में 17 मई से 25 जून तक 10 विभिन्न कौशलों के लिए कौशल विकास और दक्षता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
दुल्हन श्रृंगार प्रतियोगिता में, काजल, राधिका और कुमकुम रही अव्वल

















