Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीवी को तीन तलाक देने वाले को जेल भेजा

Husband sent to jail for triple talaq

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीवी को तीन तलाक देने वाले को जेल भेजा, कोटगेट थाना पुलिस ने तीन तलाक देने के एक आरोपी भीलवाडा में जवाहर नगर के वाटर वर्क्‍स के पास निवासी भंवर खां कायमखानी पुत्र बहादुर खां उम्र 42 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्‍यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है।

इस मामले में परिवादिया श्रीमती सहीदा उर्फ शायरा बानो ने इस माह 3 अगस्‍त को पुलिस को बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2005 में भंवर खां से हुई थी। पीडिता के अनुसार आरोपी ने उसे वर्ष 2017 में गाली गलौच करने के बाद धक्‍के मारकर घर से निकाल दिया था।इस वर्ष गत माह 23 जुलाई को आरोपी ने उसे उसके पीहर में लिखित नोटिस भेजकर तीन तलाक का नोटिस भेज दिया।

मामले की जांच कर रही एसआई सविता डाल ने आरोपी के विरूद्ध जुर्म 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार की सुरक्षा) प्रमाणित पाये जाने पर गिरफतार कर पेश न्यायालय किया था।