Samachar Seva

Mission Patrkarita

ग्रुप कंमाडर माहर ने वेटरनरी विवि की 1 राज. आर.एण्ड.वी. स्क्वाड्रन एन.सी.सी. का किया निरीक्षण

Group Commander Mahar, Inspected 1 Raj of Veterinary University. R. & V. Squadron N.C.C.

बीकानेर, (samacharseva.in)। ग्रुप कंमाडर माहर ने वेटरनरी विवि की 1 राज. आर.एण्ड.वी. स्क्वाड्रन एन.सी.सी. का किया निरीक्षणएन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय, जोधपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल एम.एस. माहर ने शुक्रवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय में 1 राज. आर.एण्ड.वी. एन.सी.सी. स्क्वाड्रन का वार्षिक निरीक्षण कर जांबाज घुड़सवार कैडेटों की सराहना की।

ग्रुप कंमाडर को कैडेट एस.यू.ओ. अनिल कुमार ने घोड़ों पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर कर्नल माहर ने घुड़सवारों के रोमांचकारी और दिलेरी के साथ अव्वल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। खासतौर पर छात्रा कैडेट के हौसलों को सराहा।

कर्नल माहर ने गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली की पेरड में शामिल होने वाले घुड़सवार कैडेटस को सम्मानित किया। स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी.पी. सिंह ग्रेवाल ने कुलपति सचिवालय में पावर प्रजेन्टेशन देकर ग्रुप कमांडर को यूनिट की तमाम गतिविधियों से रूबरू करवाया।

इससे पूर्व कर्नल माहर ने घोड़ा लाइन, कार्यालय और भंडार का निरीक्षण कर कार्मिकों से बातचीत की। लेफ्टिेनेंट डॉ. सुनीता चौधरी ने निरीक्षण कार्यों को संचालित किया। इस अवसर पर ए.एन.ओ. जे.सी.ओ. पी.आई और सिविल स्टॉफ कार्मिक मौजूद रहे।