Samachar Seva

Mission Patrkarita

राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार रात को जयपुर पहुंचेंगे

Governor Kalraj mishra will reach Jaipur on Wednesday night

माउंट आबू,  (समाचार सेवा) राज्यपाल कलराज बुधवार रात को जयपुर पहुंचेंगे, राज्यपाल कलराज मिश्र माउंट आबू में अपना ग्रीष्मकालीन प्रवास पूरा कर बुधवार दोपहर 1.15 बजे रेल द्वारा जयपुर को रवाना हुए।

वे बुधवार रात लगभग 8.30 बजे जयपुर पहुंचेगे। राज्‍यपाल के आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, सिरोही कलक्टर डॉ. भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह आदि ने उन्हे विदाई दी।

इससे पहले माउंट आबू राजभवन में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपखण्ड अधिकारी कनिष्क कटारिया ने उन्हें बुके भेंट किया।