कोरोनाकाल मे “कोई भूखा ना सोए” मूलमंत्र भाजपा जस्सुसर मंडल टीम के जनसेवाकार्य जारी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोरोनाकाल मे “कोई भूखा ना सोए” मूलमंत्र  भाजपा जस्सुसर मंडल टीम के जनसेवाकार्य जारी, भाजपा जस्‍सूसर मंडल के अध्यक्ष मुकेश ओझा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोरोना कालखंड में जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इन सेवा कार्यों में पशुओं को हरा चारा खिलाया।

पक्षियों के लिए दाना, पानी, चुग्गा, डलवाया गया। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर ओर गोचर भुमि पर पालसिये लगाए गए। आम जरूरतमंद कच्ची बस्तियों के मजदूर तबके के जरूरतमंद भाई और उनके परिवारों के लिए उनको राशन कीट  उपलब्ध करवाया।

मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने इस मौके पर कहा कि पंडित दीनदयाल की एकात्म मानववाद विचारधारा को ध्यान में रखते हुए हम लोग अंतिम छोर के व्यक्तियों और प्राणियों तक पहुंच कर उनकी हर संभव जरूरतों को पूरा कर रहे हैं जिसमें मास्क वितरण कार्य, बच्चों के लिए बिस्कुट, हाथ धोने के लिए साबुन और सैनिटाइज ओर काढा का वितरण करवाया हैं।

हम भाजपा जो जस्सुसर  मंडल के टीम भावना के साथ कार्य करते हुए। हम  जरूरतमंद के सिर्फ चरण देखते हैं और उनकी सेवा करते हैं। इस मौके पर मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार ने कहा कि भाजपा जस्सुसर मंडल लगातार 17 अप्रैल से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवा रहा है और साथ में सुखा राशन ओर भोजन जरूरतमंदों के घर तक देख कर आते हैं।

प्राणी मात्र की सेवा करना ही हमारे जीवन का मूल उद्देश्य है और हम यह राष्ट्र सेवा हमेशा करते रहेंगे। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष जुगल आचार्य ने कहा कि सेवा ही परमो धर्म इसी मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए हम सभी जरूरतमंदों तक सभी प्रकार की सेवा कार्यों को लगातार कर रहे हैं।

भाजयुमो नेता आसकरण ओझा  ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए हर जरूरतमंदों ओर गंभीर रोगियों के लिए  उनके घर से लेकर पीबीएम हॉस्पिटल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस व्यवस्था भी कार्य कर रही है। कोरोना काल में भाजपा जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ता अपने तन मन धन और अपने सामर्थ्य से अधिक जाकर जन सेवा कार्य अनवरत रूप से कर रहे हैं।

सेवा के इस कार्यक्रम मे जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा मंडल के महामंत्री चोरू लाल सुथार, मंडल के उपाध्यक्ष और पार्षद प्रतिनिधि जुगल आचार्य, रघुनाथ सिंह शेखावत,विधि प्रकोष्ठ के एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत, मीडिया प्रभारी किशन मूलचंद सोनी, चंद्र प्रकाश करनानी, शहीद सभी कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सेवा कार्य कर रहे हैं।